Connect with us

Uncategorized

रुड़की : नाबालिग के साथ फैक्ट्री कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को किया गिरफ्तार

रुड़की : गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ फैक्ट्री कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक लड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां रह कर पढ़ाई कर रही है।

बताया गया है कि मौसी किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कर्मचारी घर में घुस गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। मौसी के वापस आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम भागवत मूल निवासी झांसी हाल निवासी हाल निवासी रुड़की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts