Connect with us

Uncategorized

ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी आग

ऋषिकेश: वीरभद्र मार्ग पर सिंचाई विभाग की कालोनी में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के समीप खड़ी एक कर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तक कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ बन गई।

देखते ही देखते आग की लपटें पूरी कार में फैली

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के बाहर एक लाल रंग की अल्टो कार खड़ी थी। गुरुवार दोपहर में अचानक कार के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी कार में फैल गई।

कर्मचारियों ने बाल्टी लेकर किया आग बुझाने का प्रयास

कार में आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस कार के आसपास कुछ अन्य वाहन भी पार्क थे। आग की सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया।

आग इतनी भीषण रूप ले चुकी थी कि बुझाई नहीं जा सकी। सूचना पाकर दमकल कार्यालय से दमकल कर्मी फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर, तब तक पूरी कार जलकर कबाड़ बन गई थी। गनीमत रही कि आसपास की अन्य कारों में आग नहीं फैली और किसी व्यक्ति को भी कोई नुकसान नहीं पंहुचा।

सूचना कैंप कार्यालय से दमकल विभाग को दी

मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिस वक्त कार में आग लगी तब कार में कोई भी मौजूद नहीं था उन्होंने बताया कि कार में आग लगने की सूचना कैंप कार्यालय से ही दमकल विभाग को दी गई।

यह कार किसकी है यह भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक कार के नंबर (यूके 08 एआर- 3145) जनपद में पंजीकृत है। कार के स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts