Connect with us

Uncategorized

रिटायर्ड शिक्षक की कार खाई में गिरने से चार की मौत, बेरीनाग के पास हादसा

रिटायर्ड शिक्षक की कार खाई में गिरने से चार की मौत, बेरीनाग के पास हादसा

हल्द्वानी/बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पमतोड़ी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक परिवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से पहाड़ को पूजा करने गांव गए थे। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने खाई में उतकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ आ रहे थे। तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर एक बजे के करीब उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने खाई में उतकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे।इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी माता देवकी देवी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे कुनीगांव क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर अपडेट जारी है…..

रिटायर्ड शिक्षक की कार खाई में गिरने से चार की मौत, बेरीनाग के पास हादसा

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts