Connect with us

उत्तराखण्ड

नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण सहित जीते 30 पदक

नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण सहित जीते 30 पदक

 

**जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 528 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिल रही बधाइयां**

 

**उत्तराखंड।** जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक अपने नाम किए। इनमें 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में नॉर्थ इंडिया के आठ राज्यों के 528 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

 

चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, नैनीताल के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, 18 स्वर्ण सहित जीते 30 पदक

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, मीडिया सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डी अरुण सूद, प्रदेश महासचिव नीलेश जोशी और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

 

इसके अलावा मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी, तकनीकी निदेशक विशान क्षेत्री, खेल विभाग के कोच यशपाल भट्ट और सपना जवाड़ी तथा राष्ट्रीय रेफरी दीपक नौटियाल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को प्रदेश में मुए थाई खेल के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है। 18 स्वर्ण सहित 30 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

 

Advertisement
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts