Connect with us

उत्तराखण्ड

ये रहे 10वीं और 12वीं के टॉपर, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, हाईस्कूल 92.10% और इंटरमीडिएट 85.11% रहा पास प्रतिशत

10वीं के टॉपर अक्षत

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, हाईस्कूल 92.10% और इंटरमीडिएट 85.11% रहा पास प्रतिशत

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम आज परिषद मुख्यालय रामनगर में घोषित कर दिया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आधिकारिक रूप से परीक्षाफल जारी किया।

जारी परिणाम के अनुसार हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।

शिक्षा मंत्री ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

साथ ही उन्होंने असफल विद्यार्थियों को निराश न होने और भविष्य में और बेहतर प्रयास करने की सलाह दी।

10वीं में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाया है। वहीं, इंटरमीडिएट में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

 

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा, जिसमें 88.03% छात्र और 96.08% छात्राएं सफल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.11 दर्ज किया गया, जिसमें 81.93% छात्र और 88.09% छात्राएं पास हुईं।

इसके साथ ही वर्ष 2025 की परीक्षाफल सुधार (द्वितीय) परीक्षा के नतीजे भी घोषित किए गए। इस परीक्षा में 847 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 382 में से 239 तथा इंटरमीडिएट में 464 में से 279 परीक्षार्थी सफल रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts