Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

जनता के भरोसे पर खरा उतरना जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सीएम का संबोधन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य की जनता ने तमाम मिथक तोड़ते हुए इस बार भाजपा को जो प्रचंड बहुमत दिया है, उसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर, राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ें।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि चंपावत की जीत के लिए वह सबका अभिनंदन करते हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि लगातार दो-दो बार पार्टी ने यहां इतिहास रचा है। चार आम चुनाव हुए हैं जिनमें भाजपा को लगातार जीत मिली है। कहा कि प्रदेश में हर बार बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस की सरकार बनती थी, लिहाजा बहुत लोगों में संशय था। बहुत कठिन परिस्थिति में हम लोग चुनाव लड़े और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल था कि राज्य में तमाम मिथक टूटे। कहा कि संकल्प में विकल्प आता है तो संकल्प टूट जाता है, सपने बिखर जाते हैं, हमें संकल्प को लेकर काम करना है।
धामी ने कहा कि वह पार्टी कार्यक्रमों में सबसे पीछे बैठे होते थे कि अचानक पार्टी ने उन्हें मुख्य सेवक का दायित्व दे दिया। यह पार्टी संगठन की ही रीत है कि संगठन में हर किसी का अच्छा उपयोग होता है। हमारे लिए सत्ता जनसेवा का माध्यम है। कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना है। विकास की यह यात्रा उनकी निजी यात्रा नहीं है। झुककर पीडि़त के दर्द को अपना समझकर काम करना है, जिसकी सेवा करते हैं उसका सुख ही हमारा संतोष है।

कांग्रेसमुक्त भारत जुमला नहीं सच्चाई हो गई है
कांग्रेस पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के पैरासाइट होते हैं, जब तक पोषण तब तक जीवित, जिस राज्य में भी सत्ता गई सालों साल वापस लौटकर नहीं आए, यहां भी नहीं आएंगे। कहा कि अपनी पार्टी के लोगों ने तो उनके लिए उपचुनाव में सीट छोडऩे का आफर किया मगर कांग्रेस के लोगों ने भी सीट छोडऩे का आफर किया जो इस बात का प्रमाण था कि उनके अंदर कितनी निराशा, हताशा है। कांग्रेसी जनता को कमजोर खुद को ताकतवर समझती है, जनता ने बता दिया कि कांग्रेस के हाथ नहीं बल्कि जनता के हाथ में ताकत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts