Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

विकास के पहिये को फिर चलाएंगे : सुमित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को वार्ड 34 ब्युरा के टंगर व हीरानगर वार्ड की संजय कॉलोनी, गुसाईं नगर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के समग्र विकास के लिए सभी से विचार विमर्श कर रुपरेखा तैयार की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की मां (स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश) के असमय निधन से विकास का जो पहिया थम गया था उसे वे सबके साथ और सहयोग से पुनः चलाएंगे। हल्द्वानी महानगर महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कमला सनवाल, युवा नेता शैलेन्द्र दानु, देवेंद्र राणा, संजय कुमार, ललित परगाई, मधु सांगुड़ी, हरीश बल्यूटिया, विमला सांगुड़ी, विशाल भोजक आदि के साथ अलग अलग क्षेत्रो में लोगों ने सुमित का स्वागत किया। इस दौरान बानी राम, सावित्री देवी, सरिता आर्य, पुष्पा देवी, मोहन राम, अमर राम, राम सिंह कार्की, ललिता कोटवाल, जगदीश चंद्र आर्य, चंदू परगाई, गिरिजा तड़ागी, मुन्नी आर्य, नीरांचल जोशी आदि ने क्षेत्र की समस्याओं से सुमित को अवगत कराया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts