Connect with us

उत्तराखण्ड

पंकज पांडेय को स्वास्थ सचिव पद से हटाया, 21 IAS के प्रभार बदले, बड़ा फेरबदल

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड शासन में तैनात 21 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद देर रात लिस्ट जारी की गई। इस सूची में पंकज पांडेय को स्वास्थ्य विभाग से हटा दिया है। राधिका झा अब स्वास्थ्य विभाग देखेंगी।
नई तबादला सूची में मुख्य सचिव एसएस संधू को मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री , गृह एवं कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी हटाई गई।
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री वन एवं पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी हटाई गई, अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास, राजस्व, शहरी विकास आवास ,मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।
प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी हटाई गई ,प्रमुख सचिव वन पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। प्रमुख सचिव एल फनई से प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई ,आयुक्त समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
सीनियर आईपीएस अभिनव कुमार को विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना खेल एवं युवा कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव मुख्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम, वित्त एवं अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। शैलेश बगौली से सचिव शहरी विकास आयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, गोपन विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। नितेश कुमार झा से सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव ग्रामीण निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। राधिका झा को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के जिम्मेदारी दी गई। अरविंद सिंह ह्यांकी से सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव परिवहन की जिम्मेदारी दी गई। सौजन्या को सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। रविनाथ रमन से सचिव राजस्व आबकारी एवं वन की जिम्मेदारी हटाई गई , सचिव विद्यालय शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। पंकज कुमार पांडे से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा सूचना की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव औद्योगिक विकास खनन आयुष और आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई।

रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन एवं पुनर्गठन की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, परियोजना निदेशक वाह्य सहायतित परियोजना की जिम्मेदारी दी गई। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव आबकारी और आयुक्त आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। चंद्रेश कुमार यादव से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा श्रम तथा अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव पुनर्गठन तथा संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। विजय कुमार यादव को सचिव वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी हटाई गई। दीपेंद्र कुमार चौधरी से सचिव उच्च शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव सैनिक कल्याण एवं राजस्व की जिम्मेदारी दी गई।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page