Connect with us

Uncategorized

अफसोस: पिता के हाथों से फिसली पांच साल की मासूम गंगा में बही

अफसोस: पिता के हाथों से फिसली पांच साल की मासूम गंगा में बही

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय पालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।

अफसोस: पिता के हाथों से फिसली पांच साल की मासूम गंगा में बही

गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

अफसोस: पिता के हाथों से फिसली पांच साल की मासूम गंगा में बही

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts