Connect with us

Uncategorized

भर्ती घोटाले ने उत्तराखण्ड में मचाई सियासी उथल पुथल! नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे टीएसआर…दून में प्रदेश अध्यक्ष समेत दिग्गज नेताओं से मिले प्रेमचंद अग्रवाल

भर्ती घोटाले का जिन्न शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें जहां तमाम नौकरशाह लपेटे में आ रहे हैं तो वहीं कई सफेदपोशों की रातों की भी नींद हराम हो गयी है। बेचैनी का आलम यह है कि दिल्ली से लेकर देहरादून तक विवाद और सियासत का तापमान हाई है। खबर आ रही है कि इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी नड्डा से मुलाकात होगी। तो वहीं इसी बीच देहरादून में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं से भेंट की। प्रदेश की सियासत में इन मजबूत दिग्गजों की मेल मुलाकात और दौड़धूप के सियासी मायने टटोले जाने लगे हैं।

इन्हें भर्तियों को लेकर गरमाए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि पंचायत चुनाव की तैयारी के मद्देनजर वित्त मंत्री ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली पहुंचने की जब खबर फैली तो खुद उन्होने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय लिया है। उन्होने इस मुलाकात को लेकर कहा है कि यह एक शिष्टाचार भेंट है लेकिन हां मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा तो जरूर की जाएगी। उधर, प्रदेश पार्टी मुख्यालय में शाम के समय वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन से भेंट की। सियासी हलकों में वित्त मंत्री की मुलाकात को विधानसभा में भर्ती प्रकरण से उपजे हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts