Connect with us

Uncategorized

शिक्षा विभाग का गजब कारनामा: तबादला संबंधी पोर्टल में मृत व रिटायर शिक्षकों के नाम अपलोड

देहरादून। शिक्षा विभाग में तबादला सीजन के पहले कदम में ही गड़बड़ी सामने आई है। स्कूलों के स्तर से तमाम ऐसे शिक्षकों का विवरण भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, जिनकी पूर्व में मृत्यु हो चुकी है या वो रिटायर्ड हो चुके हैं। कुछ मामलों में प्रतिनियुक्ति पर गए या विभाग की ओर से सेवा से हटा दिए गए शिक्षकों का विवरण भी अपलोड कर दिया गया है। अपर निदेशक ने इस चूक पर नाराजगी जाहिर की है।

तबादला सूची तैयार करने के लिए विभाग ने तमाम स्कूलों से पात्र शिक्षकों का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध कराने को कहा था। इसमें स्कूलों के स्तर से ऐसे शिक्षकों का विवरण भी अपलोड कर दिया गया है, जो या तो मृत हो चुके हैं करते हैं। या वो रिटायर हो गए हैं।

यही नहीं इस लिस्ट में प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों में गए शिक्षकों, सेवा से हटा दिए गए और वीआरएस के लिए आवेदन करने वालों का भी विवरण दर्ज कर दिया गया है। मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए तबादला सत्र से पहले पात्रता सूची सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद पोर्टल में कमियां रखते हुए बाद में अधिकारियों पर अर्नगल आरोप लगाते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से इसके लिए प्रधानाचार्यों द्वारा विवरण का मिलान न किए जाने को जिम्मेदार मानते हुए, प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल विवरण अपडेट करने को कहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts