Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मारियुपोल में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के मिले सबूत, पढ़ें यूक्रेन जंग के 10 अपडेट

खबर शेयर करें -

Russia-Ukraine War News Update: रूस और यूक्रेन जंग को 70 दिन हो चुके हैं. रूसी सेना कई शहरों पर नए सिरे से हमले कर रही है. रूसी सेना ने पिछले महीने मारियुपोल थिएटर पर मिसाइल अटैक किया था. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में अब 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के सबूत सामने आए हैं. AP ने रेस्क्यू टीम के हवाले से बताया कि जितना अनुमान लगाया था, रूसी हमला उसके मुकाबले कहीं ज्यादा भयानक था.

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने स्कैंडिनेवियाई देश डेनमार्क की आजादी के 77 साल पूरे होने पर एक संदेश जारी किया है. उनका कहना है कि रूस युद्ध को रोकने के लिए तैयार नहीं है. वह यूक्रेन और अन्य यूरोपीय देशों पर कब्जा करने का सपना देख रहा है, लेकिन यह सपना सच नहीं होगा.

इसके साथ ही आइए जानते हैं रूस-यूक्रेन जंग के अब तक के 10 अपडेट…

  • यूक्रेन के डोनेट्स्क पर रूसी सेना के हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए. बुधवार को खार्किव पर रूस की गोलीबारी में एक बच्चे की मौत हो गई और एक घायल हो गया.
  • नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट यूक्रेन को हैवी वेपन्स भेजने का विचार कर रहे हैं. ब्रिटेन और जर्मनी ने भी यूक्रेन के भारी हथियार देने का फैसला किया है.
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगाह किया है अन्य यूरोपीय देश भी रूसी सेना के हमले की जद में आ सकते हैं. उन्होंने कहा यूक्रेन में महाद्वीप का भविष्य तय हो गया है. न सिर्फ हमारे यहां, बल्कि हमारे पड़ोसी देशों में भी शांति होगी.
  • इस बीच कई देशों ने रूस की करेंसी रूबल में पेमेंट करने की मांग मान ली हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि धीरे-धीरे ही सही यूरोप के कुछ देश व्लादिमिर पुतिन के सामने झुकने को मजबूर हो रहे हैं.
  • यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस मोल्दोवा पर हमले की तैयारी में है. यूक्रेन ने यह दावा मोल्दोवा के ट्रांसनिस्ट्रिया इलाके में दो बम धमाकों के बाद किया. ट्रांसनिस्ट्रिया मोल्दोवा से लगा एक छोटा सा इलाका है, जहां रूस का सपोर्ट करने वाली सरकार है.
  • यूक्रेनी वायु रक्षा ने कीव में रूसी मिसाइल को मार गिराया. इस मिसाइल के टुकड़े पास के गांव से बरामद किए गए हैं. शहर के मेयर ने बताया कि इस हमले में न तो कोई मारा गया है और न ही कोई घायल हुआ है.
  • यूक्रेन के मारियुपोल स्थित अजोवस्टल स्टील प्लांट पर बुधवार को रूस ने भारी बमबारी की. यहां 200 से ज्यादा लोग अब भी फंसे हैं. इनमें 30 बच्चे भी शामिल हैं.
  • यूक्रेनी सांसद कीरा रुडिक ने बताया कि स्टील प्लांट से निकाले गए 156 लोगों को बसों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.
  • यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के खिलाफ अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंधों का प्रस्ताव रखा. इनमें चरणबद्ध तेल व बैंक प्रतिबंध शामिल हैं.
  • क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने कैबिनेट से 10 दिन के भीतर उन लोगों और कंपनियों की सूची बनाने को कहा है, जिनके खिलाफ जवाबी प्रतिबंध लगाया जाना है. रूस इस सूची में शामिल लोगों से कोई कारोबार नहीं करेगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts