Connect with us

Uncategorized

अफसोस: 4 दिन से लापता किशोरी का शव नैनी झील में मिला

नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर से लापता हुई किशोरी का शव आज नैनी झील में तैरता मिला। सुबह मार्निग वाॅक पर गए लोगों नै शव देखा। इन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी ही होने की पुष्टि की। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बताया गया है कि बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन घर वालों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसके ठंडी रोड की ओर जाने की पुष्टि हुई। जहां पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह शनि मंदिर के पास लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts