Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कोल्ट्स की दूसरी जीत में रणजी खिलाड़ी कार्तिक जोशी का हरफनमौला प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कमलवागांजा के जी एन जी क्रिकेट एरिना में सीएयू के दिशा निर्देश में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का मैच नरसिंह क्रिकेट क्लब और हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया,हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान रणजी खिलाड़ी कार्तिक जोशी ने टॉस जीतकर पहली गेदबाजी करने का निर्णय लिया,नरसिंह क्रिकेट क्लब की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट की साझेदारी 65 रन जोड़े लेकिन उसके बाद टीम का मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया,दिव्यम रावत ने 8 चौके की मदद से 46 मनीष नाथ ने 5 चौके 3 छक्के की मदद से 42 रन इसके अलावा युवराज सिंह ने 20 रन बनाये ,और पूरी टीम 41.2 ओवर में 166 रन बनाकर पवेलियन लौट आये, हल्द्वानी कोल्ट्स के लिये राकेश लटवाल ने 4 कार्तिक जोशी ने 3 विकेट झटके,जबाब में उतरी हल्द्वानी कोल्ट्स की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 44 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया,सलामी बल्लेबाज अर्जुन सिंह ने 6 चौके की मदद से 59* नाबाद रन,रणजी खिलाड़ी कार्तिक जोशी ने 10 चौके 1 छक्के की मदद से 64 *नाबाद रनो से अपने आलराउंडर प्रदर्शन से मैच को 8 विकेट से जीत दिला दी,इसके अलावा राकेश लटवाल ने भी 5 चौके की मदद से 31 रन मैच में अपना आलराउंडर प्रदर्शन जारी रखा, मैच के अंपायर मो इकरार और निश्चय मेहरा व स्कोरर पवन राणा व नीरज पनेरू थे,आज मैच के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद तोलिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया,इस मौके पर यतेंद्र सुयाल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, जगमोहन बगड़वाल,लीला कांडपाल,किशन अनेरिया, विशाल नेगी,वीरेंद्र खाती, अंकित तोलिया,गुरप्रीत सिंह,मनोज सांगड़ी,संजय चौधरी,प्रदीप बिष्ट,सुरेंद्र बिष्ट,मनोज भट्ट,विजय कुकसाल,दिग्विजय कनवाल,आनंद बिष्ट,निश्चल जोशी,सुरेंद्र कपकोटी मौजूद रहे,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कल शनिवार का मैच रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी और जी एन जी क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts