Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

एक्शन में राम, काम न करने वाले रावण बर्दाश्त नहीं, गंभीरता से लें जनता की बात

खबर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैडा ने कहा है कि अधिकारी भीमताल विकास विधानसभा की समस्याओं को गंभीरता से लें। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को अनदेखा करने वाले अफसर चिंतित किए जाएंगे। ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विधायक श्री कैङा विकास भवन सभागार भीमताल में वन विभाग, जिला विकास विभाग, शिक्षा, लोकनिर्माण, पीएमजीएसवाई, जलसस्थान, सिचाई, पेयजल निगम, विद्युत, पूर्ति, प्राधिकरण, नलकूप,उद्यान, कृषि, पशुपालन, दुग्ध, युवा कल्याण, नगर पंचायत भीमताल, जीएम सिडकुल रूद्रपुर, एव दूरसंचार के सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
दूसरी बार विधानसभा क्षेत्र भीमताल से निर्वाचित होने के उपरांत पहली बार विधायक राम सिंह कैड़ा के भीमताल पहुंचने पर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने पुष्प गुछ देकर स्वागत किया। उसके उपरांत विधायक द्वारा समस्त अधिकारियों का परिचय देते हुए कहा कि हम सभी एक परिवार के है। हम सभी का उद्देश्य आम जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचे ताकि आम लोगों के जीवन स्तर को स्वावलंबी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि समीक्षा के दौरान विधानसभा भीमताल की समस्याओं के जो मुद्दे उठाए गए हैं उन्हें गंभीरता से लें यदि किसी अधिकारी के स्तर से क्षेत्र के विकास कार्यों में हीला हवाली या लंबित होने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts