Connect with us

Kasturi News

उत्तराखण्ड

राजनाथ की सभा : विधानसभा चुनावों की रिहर्सल के साथ ही 27 की पटकथा तैयार

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के डिफेंस में फ्रंट फुट पर खेले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। तमाम हाथों में पार्टी के झंडे और यहां-वहां से आ रहे वाहन और नारेबाजी करते उतरते लोग। टिकट की चाह में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और जुलूस की शक्ल में पहुंच रहे नेताओं की यहां भीड़ भी उतनी ही थी। एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड का यह दृश्य बिल्कुल चुनावी जनसभा जैसा था। भाजपा के चार साल के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के बहाने पार्टी ने यहां विधानसभा चुनाव 2027 की एक तरह से रिहर्सल ही की।

इस रिहर्सल के लिए मंच बहुत बड़ा था और संबोधन भी कद्दावर नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का था जो हल्द्वानी में पहले भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। कार्यक्रम शुरू होने के बाद सबको इंतजार रक्षा मंत्री के भाषण का ही था। कयास यह लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय नेतृत्व में अहम भूमिका निभाने वाले राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या संदेश देकर जाते हैं।

भाषण शुरू हुआ तो यह साफ था कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के विधानसभा चुनाव 2027 की स्क्रिप्ट लिख दी है जिसका खुलासा रक्षामंत्री ने यहां कर दिया। बात सरकार के कार्यकाल की हो रही थी और राजनाथ सिंह ने तमाम बातों के साथ जो बात सबसे ज्यादा कही, वह थी बकौल रक्षा मंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक कार्यकाल। धामी सरकार की कई उपलब्धियों को असाधारण बताते हुए रक्षामंत्री ने यह कह दिया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का कार्यकाल संभालने वाले  मुख्यमंत्री 2027 में जीत का सिक्सर लगाएंगे।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन का यही सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसमें उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व की ओर से यह साफ कर दिया कि 2027 का चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। चैत्र नवरात्र में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड में यह एक तरह का चुनावी शंखनाद ही था। रक्षा मंत्री के इस भाषण के दौरान यह बात साफ हो गई कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कमान किसके हाथ में रहेगी।

धामी का नेतृत्व और चुनावी मोड में रक्षामंत्री का संबोधन कुल मिलाकर विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनावी स्क्रिप्ट का भी खुलासा कर गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts