Connect with us

Uncategorized

दून में झमाझम बारिश, पहाड़ों में लुढ़का पारा; आज भी वर्षा-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालां‍कि रविवार को मौसम साफ हो गया, ले‍किन इससे पहले शनिवार रात को देहरादून सहित अधिकतर इलाकोंं में बा‍रिश हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहा। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में झमाझम वर्षा हुई।

पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी से ठिठुरन लौट आई और पारे ने गोता लगाया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहने की आशंका है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बरकरार

प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह चटख धूप खिलने के बाद दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों ने डेरा डाल लिया और करीब आधा घंटा झमाझम वर्षा हुई।

इसके अलावा रुड़की, ऋषिकेश, विकासनगर, मसूरी के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, दून में शाम को फिर धूप खिल गई। इसके बाद देर रात आसमान में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बरकरार है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।

जबकि, निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 26.9, 15.2
  • ऊधमसिंह नगर, 29.4, 15.9
  • मुक्तेश्वर, 12.3, 3.7
  • नई टिहरी, 17.6, 7.4
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts