Connect with us

Uncategorized

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर सूर्य, बुध सहित इन ग्रहों की युति, इस राशियों का खुल जाएगा भाग्य

Guru Purnima 2022: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा का दिन काफी खास होता है। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुओं की पूजा करने का विधान है। इस साल की गुरु पूर्णिमा काफी खास है। क्योंकि इस दिन एक नहीं बल्कि तीन-तीन ग्रहों का युति हो रही हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह गुरु पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इस त्रिग्रहों योग से राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। जहां सूर्य के गोचर करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान के साथ नौकरी में पदोन्नति मिलती है। वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से को वैवाहिक सुख, भोग और विलासिता मिलती है। इसके साथ ही बुध के गोचर करने से बिजनेस और नौकरी में पदोन्नति मिलती है। जानिए गुरु पूर्णिमा के दिन होने वाली इन तीनों ग्रहों की युति से किन्हें मिलेगा फायदा।

गुरु पूर्णिमा को हो रही है इन ग्रहों की युति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 16 जुलाई को रात 10 बजकर 56 मिनट तक मिथुन राशि में होंगे। उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध की बात करें, तो 2 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं शुक्र ग्रह 13 जुलाई की सुबह 10 बजकर 50 मिनट में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति हो रही है।

ग्रहों की युति से इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि

मिथुन राशि में ही गुरु पूर्णिमा के दिन तीनों ग्रह शुक्र, बुध और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। करियर को एक नई उड़ान मिलेगी। वहीं नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल होगी। शुभ कार्यों को करने से सफलता मिलेगी। वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्य फिर से पूरे होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आ रही हर एक समस्या से छुटकारा मिलेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आराम से जीवन बीताएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता प्राप्त होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts