Connect with us

Uncategorized

पंजाब- सुनील जाखड़ बोले गुडबाय कांग्रेस, मोदी की तारीफ कर भाजपा में हुए शामिल

पंजाब कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेता सुनील जाखड़ आज भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही अनुशासनहीनता का नोटिस मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी। इससे पहले गुजरात से कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

जाखड़ का परिवार करीब 50 साल कांग्रेस में रहा। इस वक्त उनकी तीसरी पीढ़ी से भतीजे संदीप जाखड़ कांग्रेस के विधायक बने हैं। भाजपा जॉइन करने के बाद जाखड़ ने कहा कि 1972 से लेकर 2022 तक हर अच्छे-बुरे समय में हमारा परिवार 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहा। जाखड़ ने कहा, मैंने कभी राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया। मैंने कभी किसी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। सुनील जाखड़ ने एक परिवार से रिश्ता तोड़ा तो कुछ आधारभूत बातें थी। मैंने राष्ट्रीयता, एकता और पंजाब के भाई चारक सांझ के लिए यह कदम उठाया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts