Connect with us

Uncategorized

बालिका को ब्लैकमेल कर रहा निजी स्कूल का छात्र, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोशल मीडिया को हथियार बनाकर ब्लैकमेल करना अब आम बात है मगर यहां निजी स्कूल के छात्र ने ऐसा किया कि पुलिस को मामला दर्ज करना पड़ गया।

निजी स्कूल के छात्र पर बालिका को ब्लैकमेल करने व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय बालिका को 12वीं का छात्र लंबे समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। इस बावत बालिका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी किशोर उनकी बेटी को धमका रहा है कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी बहन और छोटे भाई को उठा लेेगा। महिला का कहना है कि किशोरी को धमकाकर उसने व्हाट्सअप के माध्यम उसकी अश्लील फोटो व वीडियो मंगाई और जब किशोरी ने विरोध किया तो उसे किडनेप की धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल कर दी। यह बात पीड़िता को उसके सहपाठियों से पता चली तो वह मानसिक तनाव में आ गई। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts