Connect with us

Uncategorized

President election- कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर विपक्षी दलों में मचाई हलचल….पार्टी को भी दे डाली नसीहत…

President election- कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर विपक्षी दलों में मचाई हलचल….पार्टी को भी दे डाली नसीहत…

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से काफी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बतौर विपक्षी पार्टी या फिर भाजपा से मतभेद रखने वाले कई दल द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे चुके हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। वहीं अब कांग्रेस के एक दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर पार्टी समेत तमाम विपक्षी दलों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को नसीहत भी दे डाली। वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से सियासत में हलचल बढ़ गई है।

दरअसल, बुधवार की रात को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा कि पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है, राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। कांग्रेस की मीटिंग से पहले प्रमोद कृष्णम का यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बुधवार को भोपाल कमलनाथ के निवास पर स्वागत किया था। इस पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये नौबत आ गई अब, किसी कांग्रेसी को ही लड़ा देते।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts