Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच 35 मिनट तक चली बातचीत

खबर शेयर करें -

युद्ध के इस पड़ाव पर आकर पीएम का जेलेंस्की से बात करना काफी अहम माना जा रहा है. वहीं पीएम आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बातचीत करेंगे.

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध के 12वें दिन आज पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में चल रहे हालातों को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की. दोनों के बीच फोन कॉल करीब 35 मिनट तक चली. इस दौरान पीएम ने जेलेंस्की से यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की.

मिली जानकारी के अनुसार फोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की. पीएम ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया. प्रधान मंत्री मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा है.

बता दें कि युद्ध के इस पड़ाव पर आकर पीएम का जेलेंस्की से बात करना काफी अहम माना जा रहा है. वहीं पीएम आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बातचीत करेंगे. रूसी समाचार एजेंसी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को तभी निलंबित किया जा सकता है, जब कीव सैन्य कार्रवाई बंद कर दें और अपने तुर्की समकक्ष रेसेप तईप एर्दोगन के साथ फोन पर बातचीत में मास्को की मांगों को पूरा करें.

12वें दिन भी जारी है युद्ध

रूस-यूक्रेन के बीच का युद्ध आज 12वें दिन भी जारी है. रूस लगातार अपना हमला यूक्रेन पर तेज करता जा रहा है. अब तक यूक्रेन के कई शहर हमले में पूरी तरह तबाह हो चुके हैं साथ है सैकड़ों की जान जा चुकी है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्कि भी रूस के सामने हार मानने को तैयार नहीं है. रूस-यूक्रेन के बीच इस बढ़ते तनाव को देखते हुए अब इजरायल, फ्रांस और तुर्की समझौता कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं. courtsy abp live

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized