Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन और सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। दौरे से पहले भाजपा के शीर्ष नेता कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले उत्तराखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक

 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रमों, जनसभाओं, संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

 

भाजपा इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मान रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए संगठन और सरकार के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है। यही कारण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के हर कार्यक्रम में “एकजुट भाजपा, मजबूत भाजपा” का संदेश प्रमुखता से सामने रखा जा रहा है।

 

 

हाल के महीनों में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरों के दौरान भी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया गया था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने और चुनावी तैयारियों को धार देने वाला माना जा रहा है।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, सुरक्षा, प्रवास, कार्यक्रम स्थलों, जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला उत्तराखंड दौरा संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का बड़ा संदेश बने।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts