Connect with us

Uncategorized

अजब प्रेम की गजब कहानी- नदी में साथ नहीं कूदा प्रेमी, आत्महत्या न करने पर प्रेमिका ने दर्ज कराई FIR

नदी के पुल पर पहुंचकर प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी। लेकिन प्रेमी ने छलांग नहीं लगाई। यह देख प्रेमिका नदी से तैरकर बाहर आ गई और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया। गनीमत रही कि प्रेमिका तैरना जानती थी। वह तैरकर नदी के किनारे पर पहुंच गई। तब तक प्रेमी मौके से नौ-दो ग्यारह हो गया। इस बात से खफा प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल 32 वर्षीय शादीशुदा महिला को 30 वर्षीय शख्स से प्यार हो गया था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। इस प्यार में खटास तब आ गई, जब महिला अपने बच्चों के साथ पुणे घूमने चली गई। उस दौरान प्रेमी ने शादी कर ली। जब प्रेमिका पुणे से वापस आई तो प्रेमी की शादी की खबर से वह खफा हो गई। इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी से दुल्हन को तलाक देने की बात कही और लड़ने झगड़ने लगी। प्रेमिका ने तलाक देकर खुद से शादी करने की बात कही, लेकिन प्रेमी को कोई इंटरेस्ट नहीं था। इस लड़ाई झगड़े के बीच दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया। दोनों प्रयागराज के नए ब्रिज से कूदकर नदी में आत्महत्या करने के मकसद से पहुंचे। नदी में प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी, लेकिन प्रेमी ने नहीं कूदा। प्रेमिका के छलांग लगाने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts