Connect with us

Uncategorized

फेसबुक पर की दोस्ती फिर प्यार और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब निकला शादीशुदा

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना किसी खतरे से कम नहीं है, बावजूद इसके लोग यहां फंस जाते हैं। ताजा मामला देहरादून का है जहां एक युवती की बागेश्वर के लाहौरचौरा निवासी नंदन सिंह पटवाल के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई। युवक ने स्वयं को कुंवारा बताया और फिर सगाई कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और अब ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इसी बीच पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है और उसकी एक 8 साल की बेटी भी है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती

दरअसल देहरादून की युवती कि फेसबुक पर बागेश्वर निवासी नंदन सिंह से दोस्ती हुई। युवक ने स्वयं को रुड़की में सेना के बीईजी सेंटर का बताया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई और युवक ने युवती को शादी करने का प्रस्ताव दिया।‌ यूपी ने भी बिना कुछ सोचे समझे विवाह का प्रस्ताव स्वीकार किया। वहीं लड़की के परिजनों ने सिर्फ यह जांच पड़ताल के के लड़का सेना में कार्यरत है और फिर 14 जुलाई 2021को धूमधाम से सगाई भी कर ली।

लड़की का आरोप है कि सगाई के बाद फौजी ने यूपी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अंतरंग की फोटो और वीडियो भी बनाई। युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी शादी की बात पर टाल मटोल करता रहा। पिता की मौत के बाद जब युवती ने नंदन सिंह पटवाल पर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने अचानक पीड़िता से बातचीत बंद कर दी और फेसबुक पर उसे ब्लॉक कर दिया।‌ आरोप है कि नंदन सिंह ने फेसबुक पर दूसरा अकाउंट बनाया और युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा कि वह उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

फौजी पर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का कहना है कि जांच के बाद यह पता चला कि आरोपी नंदन सिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसकी 8 साल की बेटी भी है। युवती ने फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इधर थाना बसंत विहार प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts