Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दुष्कर्म के आरोपी क्रशर स्वामी को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

खबर शेयर करें -

रामनगर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस कई दिनों के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बीते दिनों पुलिस को युवती ने तहरीर देकर पीरूमदारा क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रशर स्वामी चरणजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बताया था कि वह आरोपी के घर में काम करती थी। घर में पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी की ऊंची पहुंच के कारण उसका नाम बताने से बचती रही थी। वहीं फरार आरोपी को अब तक पकड़ा भी नहीं जा सका है। एसएसआई विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts