Connect with us

Uncategorized

मां के पैर धोए पीएम मोदी ने उनके सौवें जन्म दिन पर, देखें वीडियो भी

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा आज (18 जून) 100 वर्ष की हो गईं हैं। इस मौके पर पीएम मोदी गुजरात स्थित गांधीनगर आवास पर अपनी मां से मिलने पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने मां के चरण धोए फिर अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके बाद पीएम पावागढ़ मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां वे अपनी मां काली के दर्शन कर पूजा-पाठ किया। इसके साथ ही वे आज हीराबा के नाम पर गांधीनगर में एक सड़क का नामकरण भी करेंगे। इस सड़क को पूज्य हीराबा मार्ग नाम दिया जाएगा।
उधर, गांधीनगर के मेयर हितेश मकवाना ने बताया कि रायसन पेट्रोल पंप के निकट स्थित 80 मीटर मार्ग का नाम पूज्य हीराबा मार्ग रखा जाएगा। इसका मकसद उनका नाम आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts