Connect with us

उत्तराखण्ड

खिलाड़ियों की आवाज़ पहुंची खेल मंत्री तक, स्टेडियमों की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण समेत राज्य मंत्री पाठक ने खेल मंत्री को दिया काम का फीडबैक

 

खिलाड़ियों की आवाज़ पहुंची खेल मंत्री तक, स्टेडियमों की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की उठी मांग

देहरादून। राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं खेल मंत्री रेखा आर्या से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विभिन्न स्टेडियमों का निरीक्षण करने के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों से प्राप्त समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और खेल अधोसंरचना के विकास से संबंधित एक विस्तृत लिखित मांग-पत्र भी खेल मंत्री को सौंपा।

 

 

मोहन पाठक ने खेल मंत्री को बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्टेडियमों के निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी, खेल उपकरणों की उपलब्धता, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उनके समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर गंभीरता से अमल किया जाए तो प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

 

 

मांग-पत्र में प्रदेश के स्टेडियमों में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, खेल अधोसंरचना के विकास तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल किए गए हैं।

 

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मांग-पत्र में शामिल बिंदुओं का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आश्वासन भी दिया।

भेंट के बाद राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने विश्वास जताया कि खेल मंत्री की संवेदनशील सोच और सकारात्मक पहल से उत्तराखंड में खेल अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना ही प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts