Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

टिहरी-धनोल्‍टी मार्ग पर पिकअप वाहन हादसे का शिकार, एक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

टिहरी : उत्‍तराखंड के टिहरी जिले में एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे  में एक की मौत हुई है। मुताबिक हादसा टिहरी-धनोल्टी के ग्राम दवाली मार्ग पर हुआ। जहां पिकअप मंगलवार सुबह करीब चार बजे खाई में गिर गया।

शादी का सामान लेकर जा रहा था पिकअप

दुर्घटना में एक व्‍यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। मृतक का नाम अनिल नौटियाल (34) पुत्र धर्मानन्द निवासी चम्बा टिहरी गढ़वाल है। पिकअप में चालक शादी का सामान लेकर दबाली गांव जा रहा था।

कालसी: हरिपुर-कोटी मार्ग पर यूटिलिटी खाई में गिरी, चार लोग घायल

वहीं रविवार शाम को विकासनगर से खाद लेकर कोटा-क्वानू की ओर जा रही यूटिलिटी कोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। हादसे में वाहन चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सामान्य घायलों में दो लोग कोटा-क्वानू के और दो हिमाचल के निवासी थे।

दो अन्य व्यक्तियों को आई थी मामूली चोट

जानकारी के अनुसार जौनसार के कोटा-क्वानू में परचून की दुकान चला रहे वाहन स्वामी पंचराम नेगी विकासनगर से खाद व अन्य सामान लेकर जा रहे थे। इस दौरान हरिपुर-क्वानू मार्ग पर कोटी-खादर के पास सामान से भरी यूटिलिटी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में पलट गई। उसमें सवार गाड़ी मालिक पंचराम नेगी, चालक श्याम सिंह और दो अन्य व्यक्तियों को मामूली चोट आई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को दे दी गई थी छुट्टी

वाहन के खाई में पलटने से आसपास के लोग मदद के लिए तुंरत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना थाना पुलिस कालसी को दी। थानाध्यक्ष अशोक राठौर के निर्देशन में पुलिस टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंची थी और स्थानीय ग्रामीणों से सड़क हादसे के बारे में जानकारी ली थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन के खाई में गिरने से उसमें भरा सामान बिखर गया था। सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts