Connect with us

Uncategorized

जलाभिषेक को जा रहे कावड़ियों की पिकअप में करंट फैला, 10 कावड़ियों की मौत, 16 घायल

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात जलपेश में स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। तभी यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट फैलने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार यात्रियों को स्‍थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शार्ट सर्किट के कारण करंट फैल गया और पिकअप वैन में सवार कांवड़िए इसकी चपेट में आ गए। जिसमें से 10 की मौत हो गई जबकि 16 को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद से पिकअप वैन चालक फरार बताया जा रहा है। हादसे के समय वैन में 30 लोग सवार थे।

पुलिस का कहना है कि हादसा डीजे सिस्‍टम के जेनरेटर वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण हुआ और पूरे वाहन में करंट फैल गया। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए चालक की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts