Connect with us

Uncategorized

गहरी खाई में गिरी सेब से भरी पिकअप, दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

त्यूणी: उत्तराखंड में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जानें गंवा देते हैं। त्यूणी से बुरी खबर आई है। यहां एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक सेब से भरी पिकअप गहरी खाई में जार गिरी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जबकि, बागवानों को सेब भी बर्बाद हो गया।

बताया जा रहा है कि त्यूणी से करीब 15 किलोमीटर दूर बिरसाड खड्ड के पास एक बोलेरो पिकअप जो टिकोची (उत्तरकाशी) से सेब लेकर जा रही थी, सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालकर मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया।

थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड़ के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाड़ी में गिरी है। उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव / राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप यूके-07-सीडी-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है, मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया जा रहा है।

नाम पता मृतक

1- किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष।
2- पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts