Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, अखिलेश यादव ने श्याम रंगीला के वीडियो के सहारे कसा तंज

खबर शेयर करें -

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता से मिली राहत अब खत्म हो चुकी है। तेल की कीमतों में हर दिन हो रही वृद्धि से जहां आम लोग परेशान हैं तो वहीं विपक्ष सरकार पर हमलावर है। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट के साथ श्याम रंगीला का एक वायरल वीडियो भी शेयर किया है।

सपा अध्यक्ष ने सरकार पर तेल की कीमत बढ़ाकर खजाना भरने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में लिखा, ”कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं।” सपा प्रमुख ने ट्वीट के साथ श्याम रंगीला का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह पीएम मोदी की आवाज में इस मुद्दे पर व्यंग्य करते दिख रहे हैं।

9 दिन में 8वीं बार की गई बढ़ोतरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.47 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized