Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पौड़ी गढ़वाल: सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत, चार की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड और सड़क हादसे एक दूसरे का पर्याय बन गए हैं। मौसम बिगड़ने के साथ ही सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं। सड़क हादसों में लोग असमय ही काल के मुंह में समा रहे हैं। ऐसी ही दुखद खबर पौड़ी गढ़वाल से आ रही है जहां वाहन दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस व स्थानीयों द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार थापली से अणेथ गांव को जा रहा वाहन अरटिंगा अणेथ बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे को लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, ओर सभी घायलों को अस्पताल लै जाया गया। अस्पताल ले जाते समय वाहन चालक दीपक सिंह (36) विजय सिंह देहरादून निवासी की मौत हो गई।

हादसे में विष्णु (25), अखिलेश (27), निखलेश (24) तथा बंटी (25) घायल हो गए। सभी अणेथ गांव के रहने वाले हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts