Connect with us

Uncategorized

पतंजलि में उपचार कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी, स्टाफ पर शक; पुलिस छानबीन में जुटी

हरिद्वार: पतंजलि के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला योगग्राम की वेबसाइट और फोन नंबरों का दुरुपयोग करते हुए आमजन से उपचार के नाम पर धोखाधड़ी के रूप में सामने आया है। धोखाधड़ी में पतंजलि के स्टाफ पर ही संदेह जताते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।

दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कृपाल बाग कनखल से जुड़े रमन पंवार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रदीप चंद्र भट्ट पतंजलि योगग्राम में कॉल सेंटर का कार्य देखते हैं। प्रदीप के पास बुकिंग आदि के नाम से ठगी की तमाम शिकायतें आती हैं। 

आरोप है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति पतंजलि पर विश्वास करने वाले व्यक्तियों के साथ उपचार आदि के नाम पर ठगी कर रहे हैं। शक जताया कि स्टाफ के लोग भी इस कृत्य में मिले हुए हैं। योग ग्राम की आधिकारिक वेबसाइट से धोखाधड़ी से जानकारी निकालकर और आधिकारिक मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग कर इलाज के नाम पर संबंधित व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। 

पीयूष कुमार झा, सुभाष चन्द्र झा, रमन कुमार झा आदि ने पतंजलि में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts