Connect with us

Uncategorized

यात्रियों से भरी रोडवेज बस हुई बेकाबू, चालक चलती बस से कूदा, कई गाड़ियों को रौंदा

हरदोई. हरदोई के टोंडरपुर के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक यात्रियों से भरी बस बेकाबू हो गई. चौंकाने वाली बात ये रही कि इस दौरान बस का चालक उससे कूद कर फरार हो गया. बेकाबू बस ने इस दौरान कई वाहनों को चपेट में ले लिया. हालांकि गनीमत ये रही कि कोई भी इस हादसे में हताहत नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार ये बस हरदोई से शाहजहांपुर जा रही थी.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस अचानक लहराने लगी और ड्राइवर का उस पर कोई नियंत्रण नहीं रहा. इसके बाद अचानक बस का ड्राइवर भी चलती बस से ही बाहर कूद गया और मौके से फरार हो गया. बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए बस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया और सभी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

कुछ लोगों को हल्की चोट
वहीं हादसे के बाद कुछ लोगों को हल्की चोट आई हैं जिनका उपचार किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में किसी भी व्यक्ति के गंभीर चोट नहीं आई है. वहीं अब बस के चालक की भी तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है.

अधिकारी ने पहले इनकार किया फिर…
वहीं रोडवेज के एआरएम आरएस पांडेय से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा कोई भी हादसा होने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि बाद में जब हादसे के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए तो उन्होंने आनन फानन में मौके पर राहत व बचाव टीम को रवाना किया.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts