Connect with us

Uncategorized

पेपर लीक प्रकरण: अब यूपी का जूनियर इंजीनियर हुआ गिरफ्तार

देहरादून। पेपर लीक मामले में उत्तराखंड नकल माफिया के तार उत्तर प्रदेश के नकल माफिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हाकम सिंह सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े राज खुल रहे है। एसटीएफ उत्तराखंड ने गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायलय में पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही एसटीएफ को जिला पंचायत सदस्य हाकम के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में सफलता मिली है। बताया जाता है कि ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहली रात लीक प्रश्न को सॉल्व किया था। यह भी जानकारी मिली है कि ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था। नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग हुए थे इकट्ठा। एसटीएफ बड़े खुलासे के लिए टीम को गैर प्रांतों में किया गया रवाना। वहीं बताया जा रहा है कि एसटीएफ इस मामले में जल्द कुछ गिरफ्तारियां और हो सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts