Connect with us

Uncategorized

बदला पाला: हार्दिक हुए भाजपाई, गुजरात में हलचल

बदला पाला: हार्दिक हुए भाजपाई, गुजरात में हलचल

नई दिल्ली। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल हो गए। इस बीच भाजपा ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट भी किया। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वह छोटा सिपाही बनकर काम करेंगे। बता दें कि हार्दिक पटेल ने बीते महीने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हार्दिक ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं।

बदला पाला: हार्दिक हुए भाजपाई, गुजरात में हलचल

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा। हार्दिक पटेल का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। हार्दिक सौराष्ट्र की मोरबी या अहमदाबाद जिले में अपने पैतृक गांव वीरमगाम सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts