Connect with us

Uncategorized

अजब चोरी: ऐसी कि थाम गई मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार, विभाग भी लाचार

खबर शेयर करें -

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सर्विस आज सुबह 8 बजे से ही बाधित है। यमुना बैंक और इंद्रपस्थ के बीच मेट्रो काफी देरी से चलने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। माना जा रहा था कि कोई तकनीकी दिक्कत है। अब डीएमआरसी ने बताया है कि केबल चोरी की वजह से ऐसा हुआ है और रात को सर्विस बंद होने के बाद ही इसे दुरुस्त किया जा सकता है।डीएमआरसी ने ट्विटर के जरिए अपडेट देते हुए कहा है कि इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच सुबह से ही मेट्रो सेवा बाधित है। वैशाली/नोएडा की ओर जाने वाले डाउन लाइन पर केबल चोरी के संदिग्ध केस की वजह से ऐसा हुआ है। डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि रात में मेट्रो सर्विस बंद होने के बाद ही इसे बहाल किया जा सकता है। चोरी का स्थान पता लगाने और तार बदलने में 3 घंटे का समय लगने की बात कही गई है।ब्लू लाइन पर चल रही ट्रेनों में भी इसको लेकर अनाउंस किया जा रहा है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया के जरिए भी यात्रियों को जानकारी दी है। ब्लू लाइन पर सुबह यह दिक्कत उस समय आई जब लोग अपने दफ्तरों के लिए निकले थे। नोएडा को द्वारका सेक्टर 21 से जोड़ने वाले अति व्यस्त रूट पर सेवा बाधित होने से लोगों को ऑफिस जाने में देर हुई। बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी को साझा किया है। ब्लू लाइन पर हाल के दिनों में कई बार खराबी आ चुकी है।यात्री बोले- रो रहे हैं हम, एक घंटे में 10 स्टेशनप्रतीक जोहर नाम के एक यूजर ने डीएमआरसी को टैग करते हुए लिखा, ‘ब्लू लाइन पर मेट्रो आज बहुत स्लो है। एक घंटा हो चुका है और 10 स्टेशन भी नहीं गुजरे हैं। ऑफिस के लिए देर हो रही है। कृपया इसे देखें और उचित कारण बताएं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं सच में रो रहा हूं। मैंने क्यों आज ब्लू लाइन लिया। सच में यदि आपको मेट्रो ऐसे चलानी है, अगली बार से मैं बिस्तर और तकिया लेकर आऊंगा, सोने के लिए। कृपया जल्दी ठीक करें यदि आप कर सकते हैं।’ अमन शर्मा ने लिखा, ”ब्लू लाइन का इस्तेमाल ना करें। हर स्टेशन पर 3-5 मिनट के लिए रुक रही है। यदि इस तरह की दिक्कत रहती है तो मेट्रो स्टेशनों पर घोषणा होनी चाहिए

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts