Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पबजी की लत: 16 साल के बेटे ने मां को गोली से उड़ाया, 3 दिन तक लाश के साथ रहा

खबर शेयर करें -

लखनऊ। पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात हैं। उनको सूचना दी गई है, रास्ते में हैं।

मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं। उनका परिवार लखनऊ के पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहता है। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां के सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने केबाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts