Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अवैध खनन करने पर दो पट्टाधारकों पर 23 करोड़ से अधिक का जुर्माना

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी : बैलपड़ाव क्षेत्र में जमीन समतलीकरण के नाम पर हो रहे वअवैध खनन का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल ने कड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने अवैध खनन करने वालों पर दो पट्टाधारकों पर 23 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व एसडीएम रेखा कोहली को बैलपड़ाव क्षेत्र में भेज कर जमीन समतलीकरण के लिए आवंटित पटï्टा धारकों के खेतों का निरीक्षण कराया। एडीएम के निरीक्षण में समतलीकरण के नाम पर बड़ी अनियमिताएं पाई गई। निरीक्षण के दौरान पट्टाधारक करम सिंह ग्राम सेमलचौड़ के यहां कार्य बंद व गड्ढों का भरान नही पाया गया।

सुखराज सिंह ग्राम सेमलचौड़ के यहां खनन कार्य बंद पाया गया। सीमाकंन के लिए लगे पिलर गिरे पाए गए। जिन्हें तत्काल सही करने के निर्देश दिए गए। कृपाल सिंह ग्राम सेमलचौड़ के खेतों मे भी खनन द्वारा हुए गड्ढों का भरान नही मिला। वहीं हिम्मत सिंह ग्राम पत्तापानी के यहां 135792 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। जिस पर 10,45,59,840 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया।

सुभाष चंद्र ग्राम सेेमलचौड़ के खेतों में 174400 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। जिस पर 13,42,88,400 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। एडीएम अशोक कुमार जोशी ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। इस दौरान सर्र्वेक्षक भू-तत्व एवं खनिज कर्म इकाई हल्द्वानी ऐश्वर्य साह, राजस्व उपनिरीक्षक अरूण कुमार देवरानी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts