Connect with us

Uncategorized

नौसेना पोरबंदर पोर्ट पर एक हजार करोड़ की ड्रग्स की जब्त,चार ईरानी, दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

पोरबंदर। भारतीय नौसेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नौसेना ने गुजरात के पोरबंदर पोर्ट से एक हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, हाल में जब्त की गई ड्रग्स की खेप में यह सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है।
नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नाव में ड्रग्स ले जाने की सूचना मिली थी। नौसेना के अधिकारियों ने नाव को रोका तो उसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिले। सेना ने इस नाव पर सवार चार ईरानी और दो पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया है।

जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा 200 किलो बताई जा रही है। वहीं, एक अन्य मामले में नौसेना और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में 6 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई है। यह जब्ती जामनगर के पॉश इलाके में की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts