Connect with us

Uncategorized

दिन में बारात शाम को दावत और रात को जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

देहरादून। देहरादून का एक परिवार ठगी का शिकार हो गया। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी हुई और रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम। पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे दुल्हन कहां गई।
वर्ष 2015 में आई फिल्म डॉली की डोली खासी पसंद की गई थी। इसमें अभिनेत्री सोनम कपूर ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी। अपने गिरोह के साथ अमीर लोगों के साथ रिश्ता तय किया जाता है और रात में सारा सामान लेकर दुल्हन व उसके साथी भाग जाते हैं। देहरादून में भी इसी तरह के एक गिरोह ने एक परिवार शिकार बना लिया। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां अमीर परिवार नहीं बल्कि एक मजदूरी करने वाले परिवार का जोड़ा हुआ धन ठगा गया।

घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई। आकाश की बहन पूनम का कहना है कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लड़की का रिश्ता बताया था। पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए। सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम के समय दावत चली।

आकाश मजदूरी करते हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो सभी हक्के-बक्के रह गए। पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। यहां लूट तो नहीं हुई पर वह परिवार का जोड़ा हुआ सारा धन लेकर दुल्हन चंपत हो गई।
पुलिस ने पंडित पर टाल दी बात
आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ। अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। प्रेमनगर के प्रभारी एसओ कोमल रावत ने बताया कि पंडित ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि वह उन लोगों को बुलाने का प्रयास करेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts