Connect with us

Uncategorized

विधवा चाची के चरित्र पर शक, भतीजे ने मार डाला जान से………

भिवानी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां भतीजे ने चाची के चरित्र पर शक होने की वजह से उस पर छुरी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला बुधवार शाम का है जहां गांव की अधेड़ महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रह रही थी। दो साल पहले पति की मौत हो चुकी थी। उसका भतीजा भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। भतीजा महिला के घर से थोड़ी दूर ही रहता है।
बताया जा रहा है कि चाची भतीजे के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच उसे महिला के किसी दूसरे के साथ भी संबंध होने का शक हो गया। इससे खफा भतीजे ने छुरी से महिला की गर्दन, पेट और शरीर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts