Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

12 फरवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

खबर शेयर करें -


वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 फरवरी 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी औक शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 12 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता को स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्‍त‍ि होगी। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। यात्रा पर जाने के योग हैं।


वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे।

मिथुन राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में आपसी विवाद बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि सम्भव है।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा म‍िलेगा। आय के स्रोत बनेंगे।

कन्या राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय बढ़ेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्‍तता बढ़ सकती है। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। तनाव से बचें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मकर राशि- कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मेहनत भी अधिक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

मीन राशि- संयत रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधि‍कता से परेशान रहेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized