Connect with us

Uncategorized

2 जुलाई को बुध और सूर्य की युति, 14 दिनों में ये 6 राशियां हो जाएंगी मालामाल

Budha Surya Yuti 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार, 2 जुलाई की सुबह 9 बजकर 42 मिनट में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। बता दें कि इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य देव विराजित है। इस राशि में सूर्य 16 जुलाई को रात 10 बजकर 56 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 14 दिनों के लिए बुध और सूर्य ग्रह की युति हो रही है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए सूर्य और बुध की युति से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बिजनेस, संचार, कौशल और ज्ञान का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी का कारण माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है। जानिए किन 6 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ।

मेष राशि

इस राशि में बुध तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में एक नई पहचान मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी इसके अलावा पारिवारिक मामलों में भी लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और बुध क युति काफी लाभकारी साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ बिजनेस में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही पैतृक बिजनेस में निवेश करने से कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव होंगे और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन राशि

बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। बिजनेस में अपार सफलता के साथ नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलेगा। इसके साथ ही मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। हालांकि, इस राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

बुध ग्रह अपनी राशि के स्वामी सूर्य के साथ मित्रता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। नई नौकरी सर्च कर रहे हैं, तो इन दिनों में आप अवश्य लाभ मिलेगा। वहीं इस राशि के जातक कहीं पर निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें जरूर लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी सूर्य और बुध की युति से विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को कार्यस्थल में उनके काम के लिए प्रशंसा मिलेगी। वहीं इस राशि के जो लोग नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो उन्हें भी सफलता हासिल होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये युति लाभकारी साबित हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में अपार सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा इस राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है। लव लाइफ में किसी भी तरह की परेशानी चल रहे हैं, तो उससे भी निजात मिलेगी। 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts