Connect with us

Uncategorized

Oh my god- जलती चिता से खोपड़ी खींच ले गया तांत्रिक, देना था इस भयानक कांड को अंजाम……

मामला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का है। यहां एक शख्स जलती हुई चिता में से शव का सिर निकाल ले गया। इस घटना के बारे में जब लोगों को मालूम हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस को भी खबर लगी तो वो भी हैरान रह गई। ये अपने आप मे पुलिस के लिए पहला मामला था। बताया गया कि शख्स नशे में था। इस दौरान उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। परिजनों को जानकारी हुई तो जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर सिर बरामद कर लिया।
मामला तिलहर के गांव पिपरौली का है। यहां रहने वाले कुबेर गंगवार (60) की सोमवार शाम को मौत हो गई। मंगलवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता ठंडी पड़ने के बाद परिजन वहां से लौट गए। इस बीच गांव का उपेंद्र उर्फ गोपी शराब के नशे में आया। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। तीनों ने चिता की लकड़ी हटाकर कुबेर गंगवार का सिर बाहर निकाल लिया। सिर को उपेंद्र अपने घर ले गया।
गांव के कुछ लोगों उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और गांव में सूचना दे दी। शाम को कुबेर के परिजन समेत गांव के तमाम लोग इकट्ठा होकर उपेंद्र के घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपेंद्र की मां ने कहा कि बेटा घर में नहीं है। गांववालों की भीड़ द्वारा घर में घुसने की चेतावनी देने पर पुलिस आरोपी उपेंद्र को पकड़ लाई। इस बीच पुलिस ने कुबेर गंगवार का सिर भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उपेंद्र का दोस्त तंत्र विद्या करता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी उद्देश्य से सिर चिता से निकाला गया होगा। मृतक के बेटे विशाल ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts