Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नर्सिंग छात्राएं बंधक!!!! नैंसी नर्सिंग कॉलेज में हंगामा, गेट पर पुलिस तैनात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ज्योलीकोट के नैन्सी कान्वेंट कालेज परिसर में चल रहे नैन्सी नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने कान्वेंट कालेज प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि कान्वेंट कालेज के शिक्षक उनका न सिर्फ मानिसक उत्पीड़न कर रहे हैं बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती है।
फिलहाल कालेज परिसर में नर्सिंग की छात्राओं का हंगामा जारी है। कालेज प्रशासन ने परिसर के गेट पर मीडिया कर्मियों को रोक कर रखा है। इधर ज्योलीकोट चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अंदर से छात्राएं मीडिया संस्थानों में फोन करके अपनी बात उन तक पहुंचते हुए मदद की मांग कर रही है।
छात्राओं ने बताया कि उन्हें कालेज परिसर में बंधक बना कर रखा जा रहा है। वे धरना दे रही है तो उनके पास किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैन्सी कान्वेंट स्कूल एक अलग इकाई है लेकिन स्कूल के शिक्षक आए दिन उनकी निगरानी करते हैं। उनके साथ अभद्रता की जाती है।
उनके मोबाइल फोनों की चैटिंग देखी जाती है और विरोध करने पर उनके साथ मारपपीट भी की जाती है। आज जब वे इसके विरोध में धरने पर बैठी तो कालेज प्रशासन ने कालेज का मुख्य गेट बंद कर दिया और बाहर पुलिस बुला ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts