Connect with us

Uncategorized

 अब इस भर्ती की भी होगी जांच, आदेश जारी

देहरादून: राज्य में एक के बाद एक कई भर्तियां जांच के दायरे में आती जा रही है। इन भर्तियों की जांच के बाद कई खुलासे भी हो चुकी हैं। भर्तियां रद्द भी करनी पड़ी हैं। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के और सरकार ने एक और भर्ती घोटाले की जांच हरिद्वार SSP अजय सिंह की निगरानी में जांच कर रही एसआईटी को सौंप दी गई है। इसके आदेश भी जारी हो चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पटवारी, लेखपाल, AE, JE भर्ती परीक्षा की जांच हरिद्वार के SSP की अध्यक्षता में गठित SIT कर रही है। इसी SIT को समूह घ की भर्ती की जांच दी गई है। SIT में प्राविधिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है। उच्च न्यायालय ने ही शासन को जांच कराने के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के महानिबंधक ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखा था।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में यह भर्ती परीक्षा कराई थी। उच्च न्यायालय के 37 और विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई इस भर्ती को लेकर सवाल उठे थे और इसमें गड़बड़ी की आशंकाएं जताई गई थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts