Connect with us

Uncategorized

अब नैनीताल से भवाली का रास्ता हुआ लंबा, ज्योलीकोट होकर जाना होगा

नैनीताल। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा है कि नैनीताल जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण आज नैनीताल-भवाली मार्ग नीचे धंस गया। इसे देखते हुए नैनीताल-पाइंस-भवाली मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस को तत्काल मार्ग बंद कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल पुलिस द्वारा नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील है कि यदि नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को इस संबंध में जानकारी भी दें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts