Connect with us

Uncategorized

अब कुत्ते भी रोबोट वाले लेकर घूम रहे हैं लोग, नए-नवेले ट्रेंड ने बदला सड़क का नज़ारा!

Walking Robot Dogs Becoming a Trend: दुनिया विज्ञान के मामले में बहुत तेज़ी से प्रगति कर रही है. रोज़ाना कुछ न कुछ ऐसे आविष्कार सामने आते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं. फिर चाहे को अंतरिक्ष या मेडिकल जगत से जुड़े हों या फिर मशीनरी से जुड़े हुए. कुछ ऐसा ही एक मैकेनिक ट्रेंड इस वक्त पड़ोसी देश चीन में दिखाई दे रहा है, जहां लोगों को फैक्ट्रियों से बाहर लाकर रोबोट्स को शौकिया तौर पर घुमाने का भी जुगाड़ कर लिया है.

हो सकता है कि ये आपको बेहद अजीब लगे लेकिन पड़ोसी देश चीन में रोबोटिक्स का एक अलग ही लेवल देखने को मिल रहा है. यहां लोग सड़क पर रोबोट डॉग्स को घुमाते हुए अपनी फोटो और वीडियो डाल रहे हैं. इसके लिए कुछ खास डॉग रोबोट्स बनाए गए हैं, जिन्हें यंग जेनरेशन अपनी ज़रूरत के मुताबिक खरीद रही है. असली डॉग की तरह इमोशन वाले न सही लेकिन स्वैग के लिए लोगों को ये मैकेनिक डॉग्स पसंद आ रही हैं.

रोबोट डॉग्स घुमा रहे हैं लोग
Boston Dynamics नाम की कंपनी रोबोटिक डॉग्स तैयार करती है, जो चीन के शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर इस वक्त खूब लोकप्रिय हो रहे हैं. चीन में सड़कों पर लोग ऐसे मशीन वाले कुत्तों के साथ घूमते हुए खूब दिख रहे हैं. वैसे तो इनकी तुलना सामान्य पेट डॉग्स से बिल्कुल नहीं की जा सकती है, लेकिन लोग इन्हें खरीद रहे हैं क्योंकि इनकी मेनटेनेंस कम होती है. न तो इन डॉग्स को खाना चाहिए, न ही इन्हें साफ सुथरा रखना होता है, यहां तक कि इनकेसाथ वक्त बिताने की भी ज़रूरत नहीं होती है. ऐसे में जिन्हें बिना मेहनत के पेट्स पालने का शौक है, उनके लिए ये रोबो डॉग्स परफेक्ट साबित हो रहे हैं.

लाखों की कीमत में मिल रहे हैं अनोखे कुत्ते
चीन के स्थानीय अखबारों के मुताबिक इन रोबोट डॉग्स का वज़न 5 किलोग्राम है, जिन्हें हैंडल करना आसान होता है. ये लुढ़क सकते हैं, बैठ सकते हैं, दौड़ सकते हैं और 5 किलोग्राम का वजन भी उठा सकते हैं. उनके सिर पर इनबिल्ट कैरा है, जिससे वो खुद ही रुकावट और बाधाएं देख लेते हैं और अपने मालिकों को पहचान भी सकते हैं. ऐसे रोबोट डॉग्स की कीमत 1 लाख 72 हज़ार रुपये से लेकर 11 लाख 50 हज़ार तक रखी गई है. कीमत उनके फीचर्स और बैटरी लाइफ के हिसाब से तय की गई है. एक बार फुल चार्ज करने के बाद डॉग्स 45 मिनट तक एक्टिव रह सकते हैं.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts